TRENDING TAGS :
Hathras News हाथरस के पहाड़पुर गांव मे घर में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी
Hathras Murder Case : हाथरस के पहाड़पुर गांव में घर में सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Hathras Murder Case
Hathras News : जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में घर में सो रहे वृद्ध का शव खून में लथपथ देख परिजनों के होश उड़ गएl इस बात की जानकारी होने पर गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गईl सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गईl पुलिस के आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गईl पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कीl पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी हैl पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा हैl
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगाली शर्मा अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थेl सोमवार की रात को वह घर में सोए हुए थे, मंगलवार की सुबह परिवार के लोगों की आंख खुली तो खून में लटपट जगदीश प्रसाद का शव चारपाई पर देख उनके होश उड़ गएl घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गईl इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गईl यहां पर सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना व पुलिस के अन्य अधिकारी भी पहुंच गएl मौके पर फॉरेंसिक व क्राइम क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गईl
वृद्ध के सिर में किसी धारदार हथियार से वार करने का निशान पाया गया हैl जिससे पुलिस भी इस बात को मान रही है कि किसी ने धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या की हैl फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैl पुलिस ने ग्रामीणों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ कीl मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दियाl पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गईl पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl
वर्जन-
वृद्ध के सिर पर धारदार हथियार से वार करने का निशान हैl जिससे प्रतीत हो रहा है कि हमलावर ने वृद्ध की धारदार हथियार हत्या से की हैl शव को पोस्टमार्टम भेजा गया हैl मामले की जांच कराई जा रही हैl जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगीl


