Hathras News: 80 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में पड़ोसी युवक

Hathras News हाथरस में 80 वर्षीय महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

G Singh
Published on: 1 Jun 2026 3:06 PM IST
Hathras News: 80 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में पड़ोसी युवक
X

Hathras Elderly Woman Rape

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने पड़ोस के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गईबताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वृद्ध महिला अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि मोहल्ले का ही 28 वर्षीय युवक घर में घुस आया और वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शोर सुनकर जुटे मोहल्ले के लोग

वृद्ध महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के बाद घायल अवस्था में वृद्ध महिला को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में महिला के समर्थन में मोहल्ले के लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई।

कराया गया मेडिकल परीक्षण

पुलिस ने वृद्ध महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

जमीनी विवाद के एंगल की भी जांच

पुलिस के अनुसार वृद्ध महिला का आरोपी के रिश्तेदारों के साथ पहले से जमीनी विवाद भी चल रहा है। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

मामले में क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु माथुर ने बताया कि वृद्ध महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story