TRENDING TAGS :
Hathras News : हाथरस में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, अस्पताल में मौत
Hathras News : हाथरस में अलीगढ़ रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, अस्पताल में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Hathras accident news
Hathras News : हाथरसl अपनी बुआ के घर से अलीगढ़ लौट रहे बाइक सवार युवक को अलीगढ़ रोड पर रोडवेज बस ने रौंद दियाl हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गयाl मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गईl लोगों ने खून में लथपथ युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचायाl यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दियाl इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दियाl हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोगों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गईl मृतक चार बहनों के बीच इकलौता भाई थाl
जनपद अलीगढ़ के बरला निवासी 22 वर्षीय रितेश पुत्र लक्ष्मी नारायण बुधवार की शाम को शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित अपनी बुआ के घर हुआ थाl रितेश चार बहनों के बीच इकलौता भाई थाl गुरुवार की सुबह रितेश बाइक पर सवार हो बुआ के घर से अलीगढ़ अपने घर लौट रहा थाl इसी बीच कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित तमन्ना गाड़ी के निकट रोडवेज बस ने उसे रोक दियाl जिससे वह घायल हो गयाl हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गईl
लहूलुहान हालत में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाl यहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दियाl हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गईl पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दियाl इधर युवक की मौत की सूचना मिलते ही मृतक की बुआ के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गएl युवक की मौत से परिवार में मातम छा गयाl पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों की भीड़ लग गईl


