TRENDING TAGS :
Hathras News : हाथरस की रबर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
Hathras News : हाथरस में रिहायशी इलाके की रबर फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान
Massive Fire Breaks Out at Rubber Factory in Hathras ( Image From Social Media )
Hathras News : हाथरसl शहर में स्थित एक रबर बनने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। रंग भरी होली के दिन रिहायशी इलाके में रबर फैक्ट्री में भीषण आग से इलाके में अफरा तफरी मच गई।वही स्थानीय लोगो ने रबर फैक्ट्री के मालिक को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी।रबर फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड स्टेशन और इलाका पुलिस को दी।सूचना पर पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद रबर फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार,सदर कोतवाली की चावंड गेट चौकी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां स्थित एक रबर फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई।इधर लोग होली का पर्व मना रहे थे ,तभी फैक्ट्री में आग लग गई।रबर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गई और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया।
फैक्ट्री में रखा लाखों का माल आग में जलकर राख हो गया।वही इलाका पुलिस अभी फैक्ट्री में लगी आग के कारणों का पता करने में जुटी है।अभी फैक्ट्री में लगी आग में कितना माल का नुकसान हुआ है,फैक्ट्री मालिक को जानकारी नहीं है। लेकिन लाखों का माल फैक्ट्री में लगी आग में जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।


