TRENDING TAGS :
₹1000 में पत्नी का सौदा! पति ने पार की हैवानियत ने सारी हदें, दोस्तों ने जंगल में किया गैंगरेप, रूह कंपा देगी वारदात
Budaun Crime News: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक पति ने पैसों के लालच में अपनी ही पत्नी को दरिंदगी का शिकार बना दिया।
Budaun Crime News
Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से मानवता को झकझोर देने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता और भरोसे पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक पति ने पैसों के लालच में अपनी ही पत्नी को दरिंदगी का शिकार बना दिया। इस शर्मनाक घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और सनसनी फैल गई है।
पीड़िता के मुताबिक, घटना 6 फरवरी की है। आरोपी पति ने गैस चूल्हे से जुड़े कागजात बनवाने का बहाना बनाकर उसे घर से बाहर ले गया। दोनों जब सुरैनी पापड़ी तिराहे के पास पहुंचे, तो वहां पहले से पति के दो दोस्त पप्पू और बालकिशन मौजूद थे। आरोप है कि पति ने महज एक हजार रुपये के बदले अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद वह किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर वहां से चला गया और पत्नी से कहा कि वह दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट आए।
हालांकि, पप्पू और बालकिशन महिला को घर ले जाने के बजाय रास्ते में स्थित एक सुनसान लिप्टस के बाग में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को उसी हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर मानसिक और शारीरिक पीड़ा से जूझती पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और घर पहुंची।
जब उसने अपने पति को पूरी घटना बताई, तो उसका जवाब और भी भयावह था। पश्चाताप या सहानुभूति दिखाने के बजाय आरोपी पति ने बेरहमी से कहा कि वह उससे ऐसे ही पैसे कमाएगा। पति की इस अमानवीय सोच ने पीड़िता को पूरी तरह तोड़ दिया। इसके बाद उसने अपने जेठ को पूरी घटना की जानकारी दी और फिर थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और रिश्तों में भरोसे की भयावह सच्चाई को भी उजागर करती है।


