TRENDING TAGS :
UP News : यूपी में जेल अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले अधीक्षक, देखिए लिस्ट
UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जेल अधीक्षकों में फेरबदल किया है। यूपी सरकार ने बेहतर और प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कई जेल अधीक्षकों और जेलरों का यह तबादला किया है।
UP News: यूपी के जेलों में बेहतर व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जेल अधीक्षकों में फेरबदल किया है। यूपी सरकार ने बेहतर और प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कई जेल अधीक्षकों और जेलरों का यह तबादला किया है। इस फेरबदल में कई प्रमुख जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। देखिए रिपोर्ट में किसको कहां मिली है नवीन तैनाती।
इन जेल अधीक्षकों को यहां मिली तैनाती
सरकार द्वारा सूची के अनुसार सबसे पहला नाम आरके जायसवाल का है, जिन्हें लखनऊ जिला जेल का वरिष्ठ जेल अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही कोमल मंगलानी को बुलंदशहर जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शशांक पांडेय को मैनपुरी जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह से कई अन्य जिलों में भी जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है। इसमें बस्ती, एटा, रायबरेली, रामपुर, चित्रकूट और फिरोजाबाद शामिल हैं। यह तबादला करने का एक ही मकसद है कि जेलों की कार्यों में और सुधार हो। इसके साथ सुरक्षा मजबूत करना है।
22 जेलरों के किये गए तबादले
बतादें कि सूची के अनुसार जेल में तैनात जेलरों के स्तर पर बदलाव किए गए हैं। जेलर संतोष वर्मा को सेंट्रल जेल आगरा में तैनात किया गया है। हरवंश पांडेय को मेरठ भेजा गया है और विकास कटियार को गाजियाबाद की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही अंजनी गुप्ता को झांसी और सुरेंद्र मोहन सिंह को मथुरा जेल में तैनाती दी गई है। बतादें कि इस तबादला एक्सप्रेस में उन्नाव, खीरी, मथुरा और मेरठ समेत कुल 22 जेलरों का तबादला किया गया है। ये तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसका मुख्य कारण यही है कि जेलों के अंदर प्रशासन का अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ाना है। इसके साथ ही कैदियों की सुरक्षा और उनको किसी भी तरह से दिक्कत न हो इसका भी ध्यान दिया जाना।


