TRENDING TAGS :
Jalaun News: जालौन मोटर प्राधिकरण के जिला जज को भावभीन विदाई, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित
Jalaun News: मोटर एक्सीडेंट दुर्घटना प्राधिकरण के जिला जज अनिल कुमार विशिष्ट के सेवानिवृत्त होने पर अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।
जालौन मोटर प्राधिकरण के जिला जज को भावभीन विदाई, अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित (Photo- Newstrack)
Jalaun News: उरई,संवाददाता। मोटर एक्सीडेंट दुर्घटना प्राधिकरण के जिला जज की सेवानिवृत्त होने पर अधिवक्ताओं ने भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
मंगलवार को मोटर एक्सीडेंट दुर्घटना प्राधिकरण के जिला जज अनिल कुमार विशिष्ट के सेवानिवृत्त होने पर अधिवक्ताओं ने विदाई कार्यक्रम का आयोजन शहर के जाने वाले होटल में आयोजित किया। जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।
जिला जज अनिल कुमार के कर्तव्यनिष्ठा एवं न्याय के प्रति समर्पण की हुई प्रशंसा
वक्ताओं ने कहा कि जिला जज के कार्यकाल में न्यायिक कार्यों का निष्पक्ष एवं प्रभावी संचालन हुआ अधिवक्ताओं ने उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा एवं न्याय के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।
समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को याद किया गया। जिला जज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जालौन में मिला सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान अपर जिला जज प्रथम सतीश दुबे संजय कुमार अग्रवाल विनोद गुप्ता भगवत शरण मिश्र रामदत्त आलोक दिक्षित अश्विनी बृजराज सहित सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


