Jalaun News: बिजली-पानी और सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, चुर्खी रोड पर लगाया जाम

Jalaun News : बिजली, पानी और जर्जर सड़क से परेशान लोगों ने चुर्खी रोड पर लगाया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।

Afsar Haq
Published on: 1 Jun 2026 1:33 PM IST
Jalaun News: बिजली-पानी और सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, चुर्खी रोड पर लगाया जाम
X

Jalaun News

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बिजली, पानी और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यहां सोमवार को नगर के चुर्खी रोड क्षेत्र में बिजली पानी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली और पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से सड़क निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे आवागमन कठिन हो गया है।

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा लोगों को जलभराव और कीचड़ से जूझना पड़ता है।वहीं जाम की सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे थे और जाम खुलवाने के प्रयास जारी थे।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story