Jalaun जालौन प्राइवेट अस्पताल में मासूम की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Jalaun News: जालौन के निजी अस्पताल में मासूम की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।

Afsar Haq
Published on: 4 Jun 2026 2:10 PM IST
Jalaun  जालौन प्राइवेट अस्पताल में मासूम की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
X

Jalaun News

Jalaun News : जालौन उरई शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में मासूम बच्चे की मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा खडा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजिए

उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे पर स्थित अनिका अस्पताल मेंभेड़ निवासी अमजद अपने पुत्र को इलाज करने के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर की लापरवाही के चलते उपचार के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने समुचित उपचार नहीं दिया, जिससे उसकी जान चली गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि मासूम की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से अस्पताल छोड़कर चले गए।

इस घटना से परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे क्षेत्र में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौत के बाद उन्हें कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं सीएमओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अस्पताल के खिलाफ जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story