Jalaun News: जालौन समाधान को लेकर लेखपाल संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन दी आंदोलन की चेतावनी

Jalaun News: जालौन में लेखपाल संघ ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाधान न होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Afsar Haq
Published on: 2 Jun 2026 3:22 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने वेतन भुगतान, कार्यभार, प्रशासनिक सहयोग और सम्मानजनक कार्य वातावरण समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी न होने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील जालौन शाखा ने डीएम को ज्ञापन देकर लेखपालों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। तहसील अध्यक्ष व्यवस्था त्रिपाठी ने बताया कि कई बार तहसील एवं उपजिलाधिकारी स्तर पर समस्याएं उठाए जाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है, जिससे लेखपालों में रोष व्याप्त है। सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट स्तर के लिखित आदेश व पुलिस बल उपलब्ध कराने, अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार कम करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की गई है।वही कुछ अधिकारियों द्वारा लेखपालों के साथ असम्मानजनक व्यवहार किया जा रहा है।

इसके अलावा प्रभारी राजस्व निरीक्षकों की कमी, समय से वेतन भुगतान न होने तथा समस्याओं की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जालौन शाखा कलमबंद हड़ताल के लिए बाध्य होगी इस दौरान सुधा अग्रवाल,नैंसी,रंजना सिंह,लक्ष्मी वर्मा,भारतीय यादव, प्रीति वर्मा,पुष्पेंद्र सिंह,अमर सिंह, दर्शन सिंह,सोनू भास्कर,राजेश कुमार,शिवम द्विवेदी,पुरन सिंह, आशीष निरंजन,प्रशांत कुमार,राम किशोर,आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story