Jalaun News: जालौन पहुंचे मंत्री मनोज पांडेय, ऊंट-बैलगाड़ी और ई-रिक्शा से हुआ अनोखा स्वागत

Jalaun News: जालौन दौरे पर पहुंचे खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा, ऊंट, बैलगाड़ी और घोड़े वाली बग्घियों से भव्य स्वागत किया।

Afsar Haq
Published on: 5 Jun 2026 10:39 PM IST
Jalaun News: जालौन पहुंचे मंत्री मनोज पांडेय, ऊंट-बैलगाड़ी और ई-रिक्शा से हुआ अनोखा स्वागत
X

Jalaun News: जालौन उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय शुक्रवार को जालौन के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। कालपी से उरई तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल बचत का संदेश देते हुए ई-रिक्शा, ऊंट, बैलगाड़ी और घोड़े वाली बग्घियों से उनका अनोखा स्वागत किया। बुलडोजर से फूल बरसाए गए। मंत्री ने प्रेस वार्ता में राशन कार्ड धारकों के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जालौन पहुंचे खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय का कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व अंदाज में स्वागत किया। बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी से जिला मुख्यालय उरई तक सैकड़ों ई-रिक्शा, राजस्थानी ऊंट, बैलगाड़ी और घोड़े वाली बग्घियों का काफिला उनके साथ चला। इस दौरान बुलडोजर से उन पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत कार्यक्रम डीजल-पेट्रोल की बचत का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया था।

मंत्री सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।

बाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित के आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में अभियान चलाकर अपात्रों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए हैं। जल्द ही दोबारा अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिर्फ पात्र परिवारों को ही राशन मिले। साथ ही, छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के नए राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी गरीब परिवार सरकारी योजना से वंचित न रहे।

बता दें कि मंत्री मनोज पांडेय पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित के करीबी माने जाते हैं, जिनके आमंत्रण पर यह दौरा प्रस्तावित हुआ था। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story