TRENDING TAGS :
Jalaun News: जालौन बेखौफ चोरों का आतंक, दो मकानों से नकदी और आभूषण चोरी
Jalaun News: जालौन में बेखौफ चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है।
Jalaun News(Photo-Social Media)
Jalaun News: आंधी और बिजली कटौती का फायदा उठाकर चोरों ने कस्बे के एक मोहल्ले में दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आधी रात को कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
रविवार की रात को एट कस्बे के चमारी गांव निवासी रिहाना मंसूरी पत्नी फरयाद और उनके देवर इरफान की पत्नी रुबीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2020 से दोनों परिवार कस्बे के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में अपने-अपने मकानों बनाकर रह रहे हैं। रविवार रात तेज आंधी और बिजली गुल होने के कारण दोनों परिवार छत पर सोने चले गए थे। देर रात हल्की बारिश शुरू होने पर जब वे नीचे कमरों में पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर पता चला कि रिहाना के घर से मंगलसूत्र, टॉकस, हार, पायल, बिछिया समेत सोने-चांदी के जेवरात और 98 हजार रुपये नकद गायब थे। वहीं रुबीना के घर से भी सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित परिवारों के अनुसार चोरी गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की वहीं थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।


