Jalaun News: जालौन सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: सांसद

Jalaun News: जालौन में सांसद ने सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Afsar Haq
Published on: 3 Jun 2026 5:25 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सांसद की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्था, दुर्घटना संभावित स्थलों, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क हादसों में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

बुधवार को आयोजित बैठक में सांसद नारायणदास अहिरवार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल आंकड़े नहीं होतीं, बल्कि इनके पीछे किसी परिवार की अपूरणीय क्षति जुड़ी होती है। उन्होंने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, रॉन्ग साइड वाहन संचालन करने वालों तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर देते हुए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक विषय नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम संचालित अपील की। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश देते हुए दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा। उन्होंने ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story