Jaunpur में दर्दनाक हादसा: दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

Jaunpur News: जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 19 March 2022 9:23 PM IST
Jaunpur News
X
पानी में डूबते हुए बच्चे की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Jaunpur News: जौनपुर जिले की सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में तालाब की डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी। इस हादसे में दोनो परिवार की चिराग बुझ गया। बच्चो की मौत से जहां परिजनों पर बज्रपात हो गया वही पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर निवासी स्व. अखिलेश सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अंशु सिंह और प्रदीप सिंह का 6 वर्षीय पुत्र रूद्र सिंह गांव में ही स्थित तालाब के किनारे से तीन अन्य बच्चों के साथ दौड़ लगा रहे थे। दौड़ते वक्त दोनों का पैर फिसल गया। जिस कारण दोनों तालाब में गिर गए। वहीं उनके साथ तीन अन्य बच्चे दौड़ लगाते हुए आगे निकल गए।


आधे घंटे बाद घर वालों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। बच्चों का पता न चलने पर उन्होंने साथ गए बच्चों से इस बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि तालाब तक अंशु और रुद्र साथ में थे। फिर पता नहीं वह दोनों लोग किधर चले गए। परिजनों को शक हुआ। बच्चों की तलाश में कई ग्रामीण तालाब में कूद गए। खोजबीन के लिए तालाब में जाल भी फेंका गया। किसी तरह कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 वर्षीय अंशु सिंह के माता-पिता का निधन पहले ही हो गया था। अंशु अपनी दादी के साथ रहता था। जबकि रूद्र सिंह के पिता बाहर मजदूरी का काम करते हैं । दोनों ही बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे ।

Kapil Dev Maurya
ABOUT THE AUTHOR

Kapil Dev Maurya

Divyanshu Rao
ABOUT THE AUTHOR

Divyanshu Rao

Next Story