Jaunpur News: भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News: जौनपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और राष्ट्र प्रथम हमारी विचारधारा का मूल मंत्र है।

Nilesh Singh
Published on: 23 May 2026 4:55 PM IST
BJP not an election winning machine, but a means of nation building: Swatantra Dev Singh
X

भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह (Photo- Newstrack)

Jaunpur News: जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों की तरह केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने और राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र माध्यम है।

हमारा कार्यकर्ता सबसे बड़ा होता है- स्वतंत्र देव सिंह

प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प दिलाते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, भाजपा में कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता, बल्कि हमारी विचारधारा और हमारा कार्यकर्ता सबसे बड़ा होता है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है और यही भावना हमें अन्य दलों से अलग बनाती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी विनम्रता और सादगी के साथ जनता के बीच जाएं और उनके सुख-दुख के साथी बनें जल शक्ति मंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर घर नल से जल मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बदला है।

अहंकार से दूर रहकर सेवा भाव को अपनाएं

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की इन लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने संगठन में अनुशासन और शुचिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। यह वैभव हमें लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से मिला है, इसलिए हमें अहंकार से दूर रहकर सेवा भाव को ही अपना मूल मंत्र बनाना होगा।

इस अवसर पर गिरीश चन्द्र यादव रमेश मिश्र बृजेश सिंह मनीष शुक्ला के पी सिंह महेश चन्द्र श्रीवास्तव अशोक चौरसिया सुशील उपाध्याय कृपाशंकर सिंह अजय शंकर दुबे पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी अजय सिंह मनोरमा मौर्य गीता बिंद आदि उपस्थित रहे।

Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

Next Story