TRENDING TAGS :
Jaunpur News: पांच उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, डीएम ने जारी किया आदेश
Jaunpur News: जौनपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है।
Jaunpur News(Photo-Social Media)
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पांच उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार देर रात आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार संतबीर सिंह को एसडीएम सदर के पद से हटाकर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी द्वितीय जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय कुमार उपाध्याय को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी द्वितीय से स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी मछलीशहर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में योगिता सिंह को मछलीशहर से हटाकर उप जिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत शैलेंद्र कुमार को केराकत से स्थानांतरित कर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (प्रथम) जौनपुर बनाया गया है, जबकि सुनील कुमार भारती को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (प्रथम) जौनपुर से उप जिलाधिकारी केराकत की जिम्मेदारी दी गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में सुधार होगा।


