Jaunpur News: जौनपुर कृषि विभाग में लंबे समय से तैनाती पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

Jaunpur News: जौनपुर कृषि विभाग में लंबे समय से तैनात आशुलिपिक को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने विभागीय पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Neelesh Singh
Published on: 26 May 2026 6:24 PM IST
Jaunpur News: जौनपुर कृषि विभाग में लंबे समय से तैनाती पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
X

Jaunpur News

Jaunpur News: कृषि विभाग के जौनपुर कार्यालय में तैनात आशुलिपिक अंजनी कुमार उपाध्याय को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मचारी वर्ष 1991-92 से कृषि विभाग में कार्यरत हैं और लंबे समय से जौनपुर जनपद में ही तैनात रहे हैं।

शिकायतकर्ता सिद्धार्थ सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा है कि संबंधित कर्मचारी की तैनाती और विभागीय कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी वर्तमान में संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत हैं तथा वित्तीय कार्यों में भी उनकी भूमिका बताई गई है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक एक ही जनपद में तैनाती रहने से विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ती है। साथ ही मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज संपत्ति विवरण की भी भौतिक जांच कराने की मांग की गई है।

मामले को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40019426028145 दर्ज की गई थी। विभागीय स्तर पर निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता ने असंतोष व्यक्त किया, जिसके बाद प्रकरण को पुनः परीक्षण हेतु उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे विभागीय पारदर्शिता बनी रहे।

Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story