Jaunpur News: कुलपति ने सभी समितियों को दिए तैयारी के निर्देश, संयोजकों और सदस्यों के साथ हुई बैठक

Jaunpur News: कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने तैयारी बैठक में सभी समितियों को निर्देश दिए, 30 जून तक परीक्षाफल जारी करने पर भी जोर दिया।

Nilesh Singh
Published on: 19 May 2026 7:35 PM IST
Vice-Chancellor gave preparatory instructions to all committees, meeting with coordinators and members
X

 कुलपति ने सभी समितियों को दिए तैयारी के निर्देश, संयोजकों और सदस्यों के साथ हुई बैठक (Photo- Newstrack)

Jaunpur News: जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30 वां दीक्षांत समारोह आगामी 27 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। इस संबंध में महंत अवेद्यनाथ सभागार में मंगलवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में समिति के संयोजकों और सदस्यों के साथ बिंदुवार चर्चा की गई।

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों में सभी निर्देशों का प्राथमिकता से पालन होगा। इस संबंध में जो भी प्रशासनिक कार्य कराने है उसकी फाइल बढ़ा कर उसे करा लिए जाएं। इस अवसर पर समारोह की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के लिए संयोजकों से सुझाव भी लिए गए। बैठक में सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल 30 जून तक हर हाल में करा लें। बैठक में कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार यादवा, प्रो. राजकुमार, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. गिरधर मिश्र, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अनु त्यागी, डॉ. मंगला प्रसाद यादव, दिव्येंदु मिश्र, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, सुनील कुमार, डॉ. राजनारायन सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष वारींद्र सिंह, रमेश कुमार यादव, राधेश्याम सिंह मुन्ना, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. राजेश सिंह, सुशील प्रजापति सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं सभी समितियों के संयोजक उपस्थित रहे।

Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

Next Story