TRENDING TAGS :
Jaunpur News: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने किया कार्यभार ग्रहण
Jaunpur News: जौनपुर के महराजगंज विकासखंड में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया, शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया स्वागत।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने किया कार्यभार ग्रहण (Photo- Newstrack)
Jaunpur News: महराजगंज जौनपुर में शिक्षा विभाग को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने महराजगंज विकासखंड में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों में खुशी दिखाई दी। सभी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की उम्मीद जताई।
कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शिखा मिश्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य होंगे।
शिखा मिश्रा ने कहा- मिलकर कार्य करना होगा
खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभागीय समन्वय और शिक्षकों का सहयोग बेहद जरूरी है। विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान विभागीय कर्मचारी और शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजय मिश्रा, केशव सिंह प्रधानाध्यापक सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।


