Jhansi News: झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग में रचा नया राजस्व कीर्तिमान

Jhansi News: झांसी मंडल ने मई 2026 में टिकट चेकिंग से 5.55 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया, लक्ष्य से 16% अधिक आय हासिल की।

Gaurav kushwaha
Published on: 1 Jun 2026 7:13 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News (Social Media) (6).jpg

Jhansi News: झांसी मंडल ने मई 2026 में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग के माध्यम से मई माह में अब तक की सर्वाधिक आय अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

माह मई 2026 के दौरान झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग से 5.55 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष मई माह में प्राप्त 4.10 करोड़ की आय की तुलना में 26.13 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि न केवल मंडल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारतीय रेल के राजस्व संरक्षण के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

मुख्यालय द्वारा मई 2026 के लिए 66,000 प्रकरणों तथा ₹4.65 करोड़ राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष झांसी मंडल ने 68,520 प्रकरण दर्ज करते हुए 5.55 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। इस प्रकार मंडल ने निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 3.68 प्रतिशत अधिक प्रकरण दर्ज किए तथा 16.22 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण तथा राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल द्वारा माह भर में विशेष टिकट जांच अभियान भी संचालित किए गए। इस दौरान 3 बस रेड चेक, 8 किलेबंदी चेक तथा 4 एंबुश चेक अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इन अभियानों का सकारात्मक प्रभाव टिकट चेकिंग से प्राप्त राजस्व में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) वीरेंद्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक भूपेंद्र मीणा, देवी सिंह मीणा, सोनू राय, साजिद अनवर, नीरज वर्मा, अमित गुप्ता, रूपेंद्र कुमार, वैभव अग्रवाल, महेंद्र सिंह पटेल, मुदस्सर खान एवं हरजीत सिंह सहित समस्त टिकट चेकिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। झांसी मंडल की यह उपलब्धि टिकट जांच अभियानों की प्रभावशीलता, कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा तथा भारतीय रेल के राजस्व संरक्षण के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह सफलता भविष्य में भी यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story