Jhansi News: झाँसी में ‘रेल प्रकृति संगम उपवन’ का भव्य उद्घाटन

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए रेलवे की प्रतिबद्धता दोहराई।

Shashi kant gautam
Published on: 14 Feb 2026 5:07 PM IST
Grand inauguration of Rail Prakriti Sangam Upavan in Jhansi
X

झाँसी में ‘रेल प्रकृति संगम उपवन’ का भव्य उद्घाटन (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झाँसी।आज झाँसी मंडल द्वारा पुनर्विकसित पौधशाला का उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा पौधा रोपण एवं बीज बोकर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है तथा रेलवे अपने सभी परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


पुनर्विकसित पौधशाला से मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालय परिसरों एवं कॉलोनियों में पौधों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा की हमारे मेहनतकश रेल साथियों ने एक जंगल नुमा नर्सरी को ढाई महीने में फुलवारी में परिवर्तित कर दिया है, जिसके लिए इनको रु.15000 से पुरस्कृत किया जायेगा। इस पौधशाला में फलदार, छायादार एवं सजावटी पौधों के साथ-साथ औषधीय पौधों भी लगाये जायेंगे। आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पौधों की गुणवत्ता एवं जीवित रहने की क्षमता बढ़ाई जाएगी।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। यह पहल झाँसी मंडल को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


नर्सरी उदघाटन कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरुप मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित झाँसी मण्डल के अन्य अधिकारीगण, निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story