Jhansi News: समथर में दर्दनाक हादसा! नहर में डूबे सोनू जाटव का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम

Jhansi News: समथर थाना क्षेत्र में नहर में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए युवक सोनू जाटव का शव बुधवार सुबह पुलिस ने बरामद किया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।

Gaurav Kushwaha
Published on: 20 May 2026 3:02 PM IST
Jhansi News: समथर में दर्दनाक हादसा! नहर में डूबे सोनू जाटव का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम
X

Jhansi News: समथर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नहर में नहाने के दौरान तेज बहाव में लापता हुए युवक का शव बुधवार सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बा समथर निवासी सोनू जाटव मंगलवार को अपने चचेरे भाईयो के साथ कस्बे के समीप से निकली मोठ रोड पर बेतवा प्रखंड नहर में नहाने गया था। इसी दौरान नहर के तेज बहाव में वह अचानक बह गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समथर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई थी। देर रात तक पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन की जाती रही, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

समथर थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम पहाड़पुरा के समीप से निकली बेतवा प्रखंड नहर में पुलिस को एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकलवाया गया। पहचान करने पर शव लापता युवक सोनू जाटव का निकला।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सदर लेखपाल राघवेन्द्र यादव भी पहुंचे।

Gaurav Kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav Kushwaha

Next Story