Kannauj News: कन्नौज में सपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Kannauj News: कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर सरकार से राहत की मांग की।

Pankaj Srivastava
Published on: 20 May 2026 2:13 PM IST
Kannauj News
X

Kannauj News

Kannauj News: कन्नौज में समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल के नेतृत्व में आयोजक सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने जनपद कन्नौज के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक तथा पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद-बीज एवं कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी कन्नौज को सौंपा गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

प्रदर्शन के दौरान सदर विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थ, रसोई गैस, खाद-बीज और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से किसानों, मजदूरों, गरीबों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वही कार्यक्रम की आयोजक सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और करप्शन के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ती जा रही है। और किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।

इसी क्रम में कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी युवजनसभा प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने सरकार से मांग की महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए तथा किसानों और आम जनता को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। यदि सरकार ने दिए हुए ज्ञापन पर निस्तारण नहीं किया तो वह जनता के हक की लड़ाई इसी तरह सड़कों पर उतरकर लड़ते रहेंगे.

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story