Kannauj Rape Case: कन्नौज रेप केस में नवाब यादव समेत तीन दोषियों को सजा, पूजा तोमर को 6 साल की कैद

Kannauj Rape Case: कन्नौज गैंगस्टर कोर्ट ने नाबालिक रेप केस में नवाब सिंह यादव और नीलू यादव को 8-8 साल, पूजा तोमर को 6 साल की सजा सुनाई।

Pankaj Srivastava
Published on: 29 May 2026 7:30 PM IST
Three convicts including Nawab Yadav sentenced in Kannauj rape
X

कन्नौज रेप केस में नवाब यादव समेत तीन दोषियों को सजा, पूजा तोमर को 6 साल की कैद (Photo- Newstrack)

Kannauj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का बहुचर्चित नाबालिक से रेप कांड से जुड़े आरोपी नवाब सिंह यादव, भाई नीलू यादव और सहयोगी पूजा तोमर को कन्नौज के गैंगस्टर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषी करार दिया है । नवाब और नीलू यादव को कोर्ट ने 8-8 साल की सजा और 10- 10 लाख रुपए जुर्माना तो वहीं साथी पूजा तोमर को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा और 5 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। कन्नौज में समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे पूर्व सपा नेता के खिलाफ शुक्रवार को कन्नौज जिला न्यायालय की गैंगस्टर कोर्ट के द्वारा फैसला सुनाया गया है। जिसमें नवाब सिंह यादव का भाई नीलू यादव और सहयोगी पूजा तोमर के खिलाफ भी सजा का ऐलान हुआ है।


नवाब सिंह यादव के ऊपर नाबालिक से बलात्कार का मुकदमा, जमीन पर कब्जा और व्यक्ति को मरणासन्न करने से जुड़ा और तीसरा मुकदमा नवाब सिंह यादव के गांव से जुड़ा जो की जमीन विवाद का था। आरोप पत्र प्रेषित किए गए जिसमें तीनों मुकदमे के प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के द्वारा गैंगस्टर बनाया गया और इसकी विवेचना निरीक्षक आलोक दुबे के द्वारा की गई जहां से चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई। न्यायालय में आठ गवाहों को पेश किया गया इसके बाद न्यायालय की गैंगस्टर कोर्ट के द्वारा न्यायाधीश रजनीश मोहन ने अभियुक्तों को सजा सुनाई। दोषी करार होने पर नवाब सिंह यादव भाई नीलू यादव और सहयोगी पूजा तोमर को कन्नौज के गैंगस्टर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषी करार दिया है नवाब और नीलू यादव को कोर्ट ने 8-8 साल की सजा और 10- 10 लाख रुपए के जमाने से दंडित किया साथी पूजा तोमर को कोर्ट ने दोषी पाते हुए 6 साल की सजा और 5 लाख के जमाने से दंडित किया।


नवाब यादव को जिस रेप कांड में उसके चौधरी चौधरी चंदन सिंह कॉलेज से गिरफ्तार किया गया था इस मामले में फिलहाल सुनवाई लगातार चल रही है जिसका फैसला अभी नहीं आया है।

यह था मामला

बताते चलें कि 11-12 अगस्त की रात 2024 को सपा नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप लगा था जिसमें पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था वही उसके भाई बीरपाल सिंह यादव उर्फ नीलू यादव को भी साक्ष्य मिटाने के आरोप में जेल भेजा था। नाबालिक की हुआ पूजा तोमर को भी रेप कांड में सहयोगी बनाकर पुलिस ने उसको भी जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की अपराधिक कुंडली निकालने के बाद पुलिस ने नवाब सिंह यादव नीलू यादव और पूजा तोमर पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए इन पर मुकदमा दर्ज किया। जिसकी सुनवाई कन्नौज गैंगस्टर कोर्ट में चल रही थी इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने नवाब सिंह यादव और नीलू यादव को 8-8 साल की तो वही पूजा तोमर को 6 साल की सजा सुनाई।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story