Kannauj News: कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत

Kannauj Latest News: कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Pankaj Srivastava
Published on: 7 May 2026 3:13 PM IST
Kannauj Asim Arun PC
X

Kannauj Asim Arun PC 

Kannauj News: कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में मिली जीत को भारतीय जनता पार्टी की विकास नीति का प्रमाण बताया। साथ ही समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश की जनता अब केवल विकास और सबको साथ लेकर चलने वाली राजनीति को ही समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए लगातार इसी सोच के साथ काम कर रहे हैं और जनता भी लगातार पार्टी को आशीर्वाद दे रही है।

बंगाल और असम की जीत को बताया जनता का संदेश

असीम अरुण ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में जो जीत मिली है, वह इस बात का साफ प्रमाण है कि देश की जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि लोग अब उन नेताओं को पसंद कर रहे हैं जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी 2014 से लगातार भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है और यह समर्थन विकास कार्यों की वजह से ही मिला है।

सपा ने साधा निशाना

मंत्री असीम अरुण ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इसी नीति के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनाव में भी पार्टी सबको साथ लेकर चलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग, हर समाज और हर क्षेत्र को साथ लेकर विकास की राजनीति कर रही है, जबकि अखिलेश यादव बंटवारे की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

लगाया अपराध और भ्रष्टाचार का आरोप

असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब यह अच्छी तरह समझ चुकी है कि समाजवादी पार्टी का मतलब क्या है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी क्षेत्र की बात करिए विकास की, पिछले 10 सालों में बहुत आगे उत्तर प्रदेश को पहुंचा चुके है। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब अपराध, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों को ठप करना है। वहीं उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब विकास कार्यों को तेजी देना और समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी जाति, मजहब या उपजाति के आधार पर राजनीति नहीं करती, बल्कि सभी वर्गों को जोड़ने का काम करती है।

बीजेपी के साथ तेजी से जुड़ रहे लोग

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में विकास के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश का नागरिक और वोटर यह समझ चुका है कि किस पार्टी की सोच विकास की है और कौन केवल राजनीति कर रहा है। असीम अरुण ने कहा कि इसी वजह से हर वर्ग के लोग तेजी से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और आने वाले समय में यह समर्थन और बढ़ेगा।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story