Kannauj News:भाजपा सरकार के मंत्री अब उड़ाने लगे मजाक, ऊर्जा मंत्री ने पत्रकार के सवाल का बनाया मजाक

Kannauj News: कन्नौज में प्रेस वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत ने पानी की समस्या पर पूछे गए सवाल का हल्के अंदाज में जवाब दिया। मंत्री के बयान के बाद वहां मौजूद लोग हंस पड़े, जिसका वीडियो और बयान चर्चा का विषय बन गया।

Pankaj Srivastava
Published on: 23 May 2026 4:03 PM IST
Kannauj News:भाजपा सरकार के मंत्री अब उड़ाने लगे मजाक, ऊर्जा मंत्री ने पत्रकार के सवाल का बनाया मजाक
X

Kannauj News

Kannauj News: कन्नौज जिले में आगरा से पहुंचे भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश कैलाश राजपूत ने कन्नौज कलेक्ट्रेट में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और कैबिनेट नेतृत्व के आशीर्वाद से उन्हें राज्यमंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि समय कम है और सबसे महत्वपूर्ण विभाग बिजली विभाग है। वह पूरी मेहनत के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित कर बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। साथ ही जहां भी जाएंगे, वहां की समस्याओं और स्थितियों की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे।

ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि वह आज आगरा से आए हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस समय भीषण गर्मी के कारण पूरे प्रदेश में बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है। किसानों समेत आम जनता को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वह प्रयास करेंगे कि जो भी आवश्यक सुझाव हों, उन्हें पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए और समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर कार्य किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं, उनके संबंध में भी विचार किया जाएगा।

जब उनसे सवाल पूछा गया कि बिजली नहीं आने के बावजूद जनता को भारी बिजली बिल चुकाना पड़ता है, तो मंत्री ने जवाब दिया कि वह पहले ही कह चुके हैं कि समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और जितना अच्छा संभव होगा, उतना बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।इसी दौरान एक पत्रकार ने बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या को लेकर सवाल पूछा कि मंत्री जी, बिजली के साथ पानी की भी भारी समस्या है। सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।*इस पर मंत्री कैलाश राजपूत ने जवाब दिया — “पानी की समस्या हल हो जाएगी, पानी पी लो आप।” मंत्री की इस टिप्पणी पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

Pankaj Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Srivastava

उत्तर प्रदेश की इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज जनपद का रहने वाला हूँ, न्यूज कंटेंट राइटर/एडिटर पर 23 साल का विशेष अनुभव है। कई बड़ी न्यूज संस्थाओं से जुड़कर काम किया है और मौजूदा समय मे भी कर रहा हूँ। मास कम्युनिकेशन की डिग्री पत्रकारिता से एम ए

Next Story