Kanpur Dehat News : भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, साइबर थाने में FIR दर्ज

Kanpur Dehat News : कानपुर देहात पुलिस ने मजदूरी दरों को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Manoj Singh
Published on: 14 May 2026 8:36 PM IST
Kanpur Dehat News : भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, साइबर थाने में FIR दर्ज
X

Kanpur Dehat News 

Kanpur Dehat News: जनपद में औद्योगिक शांति भंग करने और श्रमिकों को गुमराह करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। न्यूनतम मजदूरी दरों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा सुश्री प्रिया सिंह ने बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

​साइबर थाने में FIR: भ्रामक सूचना फैलाकर श्रमिकों को आंदोलन के लिए उकसाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ साइबर थाने में अभियोग (FIR) पंजीकृत किया जा रहा है।​प्रशासनिक स्पष्टता: क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित मजदूरी दरों के संबंध में ही आधिकारिक सूचना पर विश्वास करें। गलत आंकड़े पेश कर अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर नजर: पुलिस की सर्विलांस और साइबर टीम सक्रिय रूप से भ्रामक पोस्ट डालने वाले हैंडल्स की मॉनिटरिंग कर रही है।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग सोशल मीडिया के माध्यम से श्रमिकों को गलत जानकारी देकर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।"

सुश्री प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा

​श्रमिकों से अपील पुलिस प्रशासन ने सभी श्रमिकों और नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी असत्यापित सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संशय की स्थिति में सीधे श्रम विभाग या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।​कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनहित में जारी

Manoj Singh
ABOUT THE AUTHOR

Manoj Singh

Next Story