TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat News: ओवरलोड बालू ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, कई घायल, दो की हालत गंभीर
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र में ओवरलोड बालू ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए, दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
ओवरलोड बालू ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, कई घायल, दो की हालत गंभीर (Photo- Newstrack)
Kanpur Dehat News: सट्टी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के पास किशनपुर मोड़ पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ओवरलोड बालू के ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जारी खरका स्थित बालू खदान से बालू से भरा ट्रक ओवरलोड होने के चलते ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस और इलाज
सूचना मिलते ही सट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया। वहां दो लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।
कार्रवाई शुरू
थाना सट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोड बालू ट्रकों पर लगातार हादसों के बाद पुलिस प्रशासन सख्ती की तैयारी में है।


