Kanpur News: जाजमऊ में कांग्रेस का मशाल जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की भाजपा व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी

Kanpur News: महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सच्चाई से डरता है।

Tanya Verma
Published on: 14 Aug 2025 9:54 PM IST
Kanpur News: जाजमऊ में कांग्रेस का मशाल जुलूस, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने की भाजपा व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी
X

जाजमऊ में कांग्रेस का मशाल जुलूस   (photo: social media )

Kanpur News: कानपुर महानगर कांग्रेस ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार रात 8 बजे जाजमऊ में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें लेकर राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सच्चाई से डरता है। उन्होंने कहा ने कहा कि यह राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि देश की आत्मा और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

पवन गुप्ता ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 'एक व्यक्ति-एक वोट' के सिद्धांत के उल्लंघन को उजागर किया है। देश के युवा इस सच्चाई को समझ चुके हैं।


अलग-अलग जगह पर इस तरह के प्रदर्शन

कांग्रेस के द्वारा लगातार शहर में अलग-अलग जगह पर इस तरह के प्रदर्शन किया जा रहे हैं । कानपुर देहात कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी बीते दिनों प्रदर्शन किया गया था। इसके साथ ही सर कांग्रेस कमेटी ने भी प्रदर्शन किया था। दो मामलों में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। आज मशाल जुलूस के साथ लोग हाथों में कैंडल भी लिए हुए थे।सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता इस जुलूस में शामिल हुए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुलूस में सम्मिलित हुई। उन्होंने भी जमकर नारेबाजी की।


इस जुलूस में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,आलोक मिश्रा,संजीव दरियाबादी,नौशाद आलम मंसूरी,महासचिव हाजी तौसीफ खान,प्रतिभा अटल पाल,अवनीश सलूजा,पूजा भारद्वाज,शबनम आदिल,मो सादिक,रितेश यादव,राजेश गौतम,अजय प्रकाश तिवारी,संजय दीक्षित,आसिफ इकबाल,इस्लाम अंसारी,उमा शंकर तिवारी आदि थे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Tanya Verma
ABOUT THE AUTHOR

Tanya Verma

Next Story