TRENDING TAGS :
Kanpur News: पुलिस चौकी में प्रेमी जोड़े की शादी, परिवार की रजामंदी से मंदिर में लिए फेरे
Kanpur News: विकास और नंदनी की पहली मुलाकात तीन साल पहले कठेरुआ गांव में हुई थी। विकास अपनी रिश्तेदारी में आया था, जहां नंदनी से मिला।
पुलिस चौकी में प्रेमी जोड़े की शादी, परिवार की रजामंदी से मंदिर में लिए फेरे (photo: social media )
Kanpur News: कानपुर में एक अनूठा मामला सामने आया है। पुलिस चौकी में एक प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न हुई। विकास कुशवाहा और नंदनी प्रजापति पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को चाहते थे। दोनों के गांवों के बीच 46 किलोमीटर की दूरी है।
विकास और नंदनी की पहली मुलाकात तीन साल पहले कठेरुआ गांव में हुई थी। विकास अपनी रिश्तेदारी में आया था, जहां नंदनी से मिला। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
जब नंदनी के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसका बाहर आना-जाना बंद कर दिया। नंदनी रात में छिपकर विकास से बात करती रही। तीन दिन पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए। उन्हें अपनी जान का खतरा था।
सुरक्षा का आश्वासन
पुलिस के संपर्क में आने पर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। दो दिन तक चौकी में दोनों परिवारों के बीच पंचायत चली। जब बात नहीं बनी, तो पुलिस ने पंडित को बुलाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवाई। चौकी के मंदिर में विकास ने नंदनी की मांग भरी। दोनों परिवारों ने आशीर्वाद दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दंपति को घर भेज दिया गया।
इस बात की जानकारी होते लड़की के परिजनों ने बिरहर चौकी पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने दोनों को घर से पकड़कर चौकी लेकर आई। जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। दोनों ने परिवार वाले हमे मार देंगे।
यहां पर पहुंची ग्राम प्रधान उमरा नीतू सिंह ने दोनों के परिजनों को समझाया। सामंजस बिठाकर दोनों की शादी चौकी परिसर में स्थित मंदिर में करवाने की बात रखी। जिसपर दोनों के परिजन मान गए। इसके बाद पंडित को बुलाया गया। चौकी के मंदिर में मंत्र पढ़े गए।


