Kanpur Rape Case: शर्मनाकः दादी के साथ पोते ने की हैवानियत की सारी हदें पार, बनाया अपनी हवस का शिकार

Kanpur Rape Case: एक शख्स ने दादी और पोते के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक पोते ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

Aakanksha Dixit
Published on: 29 March 2024 3:01 PM IST
Kanpur News
X

प्रतीकात्मक इमेज source: social media  

Kanpur news: कानपुर से एक दिल दहला देना वाला कुकृत्य सामने आया है। जो आत्मा तक को झकझोर कर देगा। एक शख्स ने दादी और पोते के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक पोते ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। वह बुजुर्ग महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी दादी थी।

वहीं मारपीट के दौरान उसने बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया। शोर होने पर युवक दीवार कूद कर भाग गया। वहीं बुजुर्ग महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

पोते ने दादी के साथ की शर्मनाक हरकत

कानपुर के थाना बिल्हौर क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला उम्र 80 ने पुलिस को बताया कि 28.3.24 देर रात्रि को वह अपने घर पर अकेली सो रही थी। उनका पड़ोसी उम्र करीब 22 वर्ष शराब के नशे में उनके घर के अंदर घुस आया। उनके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया और जब उन्होंने विरोध किया तो उसने उनके साथ मारपीट की। जिसमें बुजुर्ग पीड़िता का दाँत भी टूट गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक दीवार कूदकर भाग गया। इसके बाद इस घटना की शिकायत बुजुर्ग महिला ने बिल्हौर पुलिस को दी।

बुजुर्ग पीड़िता ने पुलिस को दिया शिकायत पत्र

घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण में अभियोग संख्या 90/24 अन्तर्गत धारा 376, 325, 452 पंजीकृत करके आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं बुजुर्ग महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस को विवेचना में जानकारी मिली है कि पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले स्वजातीय पड़ोसी हैं और पीड़िता पारिवारिक नाते से आरोपी की दादी लगती हैं।आरोपी भूसे के गाड़ी पर भूसा भरने एवं मज़दूरी करता है। आरोपी को शराब पीने का लत है। शराब के नशे में ही उसने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

Aakanksha Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Aakanksha Dixit

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Anup Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Anup Pandey

Next Story