Kasganj News कासगंज में शिक्षिका निलंबन पर भड़के छात्र, स्कूल गेट पर लगाया ताला

Kasganj News : कासगंज के भिटोना स्कूल में शिक्षिका के निलंबन पर छात्रों ने गेट पर ताला लगाकर विरोध किया, वापसी की मांग पर अड़े रहे

Shalini Rai
Published on: 2 May 2026 11:49 AM IST
Kasganj News कासगंज में शिक्षिका निलंबन पर भड़के छात्र, स्कूल गेट पर लगाया ताला
X

Kasganj School News

Kasganj News: शिक्षका के निलंबन को लेकर स्कूल में बच्चों ने गेट पर लगाया ताल उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक स्कूल में शिक्षिका के सस्पेंशन को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला लगा कर जमकर हंगामा किया और अपनी शिक्षिका को वापस लाने की मांग पर अड़ गए। छात्रों का आरोप है कि उनकी मैडम के खिलाफ साजिश रची गई है। वहीं मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।:

कासगंज शहर के भिटोना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्कूल की शिक्षिका शालिनी मिश्रा की पहले इसी स्कूल में टीचरके पद पर तैनाती हुई थी। इसी के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारी पैसे के बंदर वाट को लेकर शालिनी मिश्रा के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं।इसी के चलते सालनी मिश्रा के खिलाफ

सस्पेंशन की कार्रवाई कर दी। इसी के चलते जब जानकारी बच्चों को मिली। नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और अपने बैग गेट पर टांगकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।बच्चों का कहना था कि शिक्षिका सभी छात्रों को समान रूप से पढ़ाती थीं और स्कूल की साफ-सफाई को लेकर भी जागरूक करती थीं। छात्रों ने कहा कि जब तक शिक्षिका की वापसी नहीं होगी, तब तक स्कूल नहीं खुलने दिया जाएगा।बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों द्वारा सफाई किए जाने की तस्वीरें किसी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी थीं। इसके अलावा पोर्टल पर उपस्थिति और स्कूल में आने वाले लैब सामान को लेकर भी विवाद की चर्चा है। इसी मामले में बीएसए द्वारा शिक्षिका को निलंबित किएजानेकीबात सामने आ रही है।

वही स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों ने बताया की हमारी मैम बहुत अच्छा पढ़ाती हैं। उनके खिलाफ साजिश रची गई है। जब तक मैम वापस स्कूल नहीं आएंगी, तब तक हम स्कूल नहीं खुलने देंगे।स्कूल हमारा मंदिर है। उसकी साफ-सफाई करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी स्वच्छता अभियान चलाते हैं, इसलिए हम अपने स्कूल को साफ रखते हैं।

Shalini Rai
ABOUT THE AUTHOR

Shalini Rai

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story