Kasganj News : कासगंज के युवक का पाकिस्तान कनेक्शन, एटीएस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

Kasganj News : कासगंज युवक के पाकिस्तान कनेक्शन मामले में एटीएस जांच में आतंकी संगठन से संपर्क और सोशल मीडिया चैट के चौंकाने वाले खुलासे

Ajay Chauhan
Published on: 31 May 2026 11:07 PM IST
Kasganj News : कासगंज के युवक का पाकिस्तान कनेक्शन, एटीएस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे
X

Kasganj News 

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में आतंकवाद से जुड़े एक गंभीर मामले में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एटीएस के अनुसार, कासगंज निवासी शहवाज सिद्दीकी का संपर्क पाकिस्तान में बैठे एक व्यक्ति से था, जो कथित तौर पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है।


मामला कासगंज जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के किलोनी गांव का है। एटीएस के मुताबिक, शहवाज सिद्दीकी को 18 मई को हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान पता चला कि वह पाकिस्तान के मोहम्मद उमर नामक व्यक्ति के संपर्क में था। एजेंसी का दावा है कि मोहम्मद उमर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय सदस्य है।

एटीएस के अनुसार, शहवाज और उमर के बीच इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार बातचीत होती थी। जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों के बीच हुई सोशल मीडिया चैट में जिहाद, भारत की व्यवस्था के खिलाफ विचारों तथा भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने जैसे विषयों पर चर्चा के संकेत मिले हैं।

जांच के दौरान शहवाज के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। एटीएस का आरोप है कि शहवाज काफी सतर्कता से काम करता था और चैट को लगातार डिलीट करता रहता था, ताकि बातचीत के साक्ष्य न मिल सकें।एजेंसी के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

एटीएस के हवाले से बताया गया है कि उस दौरान उमर ने शहवाज से कहा था कि "आज तुम्हारे देश में ब्लैक डे होगा, जबकि पाकिस्तान में खुशियां मनाई जा रही हैं।"फिलहाल एटीएस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के संपर्क और गतिविधियां किस स्तर तक फैली हुई थीं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story