Kasganj News : पटियाली में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा कस्बा

Kasganj News : पटियाली में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, ‘जय भीम’ के नारों से गूंजा पूरा कस्बा

Ajay Chauhan
Published on: 27 April 2026 2:03 PM IST
Kasganj News : पटियाली में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा कस्बा
X

Ambedkar Jayanti 2026

Kasganj News : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पटियाली कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन ग्राम नगला खिन्नी स्थित बौद्ध बिहार से प्रारंभ हुआ, जहां मुख्य अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद बसपा नेता जुनैद मियां, भाजपा नेता डॉ. शिवप्रताप सिंह, ठाकुर मंजीत राठौर, प्रधान धीरेंद्र शाक्य और जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर मनोज ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए समाज से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

बसपा नेता जुनैद मियां ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने लोगों से इस संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।शोभायात्रा में करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक योगदान को प्रदर्शित कर रही थीं।

बैंड-बाजों के साथ यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया।पूरे नगर में ‘जय भीम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा और माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें जाहिद अली निजामी, मुनीश कुमार, शीलेंद्र गौतम, डॉ. भंवर सिंह, मंजीत सिंह, अनूप गौतम, बबलू गौतम, रतन प्रकाश, अफजल अली और श्रीकृष्ण शाक्य सहित कई लोग शामिल थे।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story