Kasganj News: कासगंज में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Kasganj News: मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कासगंज में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों को राहत, कानून-व्यवस्था सख्त करने और नदरई झाल सौंदर्यीकरण पर जोर दिया

Ajay Chauhan
Published on: 13 April 2026 10:16 PM IST
Review of development works in Kasganj, strict instructions to officials
X

कासगंज में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश (Photo- Newstrack)

Kasganj News: कासगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

मंत्री ने विशेष रूप से किसानों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए कहा कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों का तुरंत सर्वे कराया जाए और उन्हें शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने बिजली व्यवस्था सुधारने, टूटे हुए विद्युत पोलों की मरम्मत कराने, पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था, गौशाला विवाद और मथुरा हादसे पर बयान

बैठक के दौरान मंत्री ने जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर किया जाए।

नदरई झाल के सौंदर्यीकरण कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया और बताया कि इस परियोजना में पर्याप्त बजट लगाया जा रहा है तथा इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

वहीं, सपा सांसद देवेश शाक्य द्वारा गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोपों को मंत्री ने खारिज करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पशुओं के बीच कुछ का बीमार होना सामान्य है, लेकिन सभी का समुचित इलाज और देखभाल की जा रही है।

इसके अलावा मथुरा में हुए नाव हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने बताया कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं और एक की तलाश जारी है। उन्होंने हादसे का कारण क्षमता से अधिक सवारियां और संतुलन बिगड़ना बताया। साथ ही कहा कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने अंत में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करें ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ajay Chauhan
ABOUT THE AUTHOR

Ajay Chauhan

Ajay Chauhan - Newstrack Reporter (District - Kasganj) To be honest with my work and organization whomsoever I join my ambition to make my self progress and my organization in each step of life.

Next Story