TRENDING TAGS :
Kaushambi News: कौशांबी में बाइक चोरी का खुलासा, पंचायत विवाद में मारपीट
Kaushambi News: कोखराज पुलिस ने शादी समारोह से चोरी बाइक संग आरोपी पकड़ा, सैय्यद सरावां में भ्रष्टाचार जांच की मांग पर शिकायतकर्ता पक्ष से मारपीट का आरोप।
कौशांबी में बाइक चोरी का खुलासा, पंचायत विवाद में मारपीट (Photo- Newstrack)
Kaushambi News: कोखराज कौशांबी कानपुर का रहने वाला एक व्यक्ति कौशांबी जिले में अपने ससुराल में आया था और ससुराल में आने के बाद उसने निमंत्रण स्थल के पास से दूसरे की बाइक चोरी कर लिया है बाइक चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की बाइक भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक राजू लाल पुत्र मुननू लाल निवासी चरवा खुर्द थाना चरवा 21 फरवरी को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में बाइक से निमंत्रण गए थे वह निमंत्रण खा रहे थे इस बीच मौका पाकर उनकी बाइक चोर उठा ले गए थे राजू ने बाइक की बहुत खोजबीन की लेकिन निमंत्रण के स्थान पर उसकी बाइक नहीं मिली मामले की सूचना उसने थाना पुलिस को दी थाना पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में थाना कोखराज पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम पुत्र राम सजीवन निवसी ग्राम अरंज बनकट थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की बाइक नंबर UP70EV1337 पुलिस ने बरामद किया है विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरी ससुराल फकीर बहस का पूरा थाना कोखराज में है तथा दिनांक 21.02.2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम ककोढा के एक शादी समारोह से उसने बाइक चोरी किया था उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।
Kaushambi News: ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद बनी विवाद की स्थिति
हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर जांच की मांग करने वाले लोगों पर हुआ हमला
Kaushambi News: कौशांबी मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां में ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार धांधली अनियमितता गबन घोटाला की शिकायत गांव के गुलाब नबी पुत्र लड्डन ने जिला अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की थी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर गुलाब नबी ने आईजीआरएस के जरिए भी ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी उसके बाद जन सूचना अधिकार अधिनियम के जरिए विकास कार्यों की सूचना मांगी लेकिन सूचना भी नहीं मिल सकी बार-बार शिकायत करने के बाद ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो सकी
उसके बाद गुलाब नबी ने हाई कोर्ट इलाहाबाद में रिट याचिका दाखिल कर ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां के भ्रष्टाचार गबन घोटाला अनियमितता की जांच कराए जाने की मांग की जिस पर हाई कोर्ट इलाहाबाद ने ग्राम पंचायत सैय्यद सरावां की जांच कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिया इसके बाद ग्राम पंचायत में तनाव और बढ़ गया और शिकायत करने वाले को रोकने की कोशिश होने लगी
शिकायत करने वाले गुलाब नबी के बहनोई मोहम्मद आजम 20 फरवरी को मस्जिद में नमाज पढ़ने गए हुए थे जब मस्जिद से वह बाहर निकाल कर घर जाने लगे तो ग्राम प्रधान आदीवा नसीर और उनके पति असद हुसैन के रिश्तेदार रिजवान अहमद खलील अहमद हाशमी सलमान अहमद व उनके रिश्तेदारों ने मोहम्मद आजम वा गुलाम नबी को रोक लिया गाली गलौज करते हुए लात घूंसा से मारा पीटा ईट पत्थर फेंक कर मारा पीटा गया जिससे मोहम्मद आजम और गुलाम नबी को चोट आई हैं मामले की सूचना थाना पुलिस से लेकर पुलिस अधीक्षक तक दिया गया है लेकिन मोहम्मद आजम की शिकायत पर मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है बल्कि हमला करने वाले लोगों की तहरीर पर मोहम्मद आजम आज आदि पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
बताते चलें कि उच्च न्यायालय प्रयागराज में दाखिल याचिका में प्रधान सैय्यद सरावां के भ्रष्टाचार धांधली गबन अनियमितता के विरुद्ध जांच करने का आदेश पारित हुआ जांच का आदेश के बाद से रंजिश को लेकर जांच दबाए जाने के लिए मारपीट की गई है हाइकोर्ट इलाहाबाद में रिट याचिका दाखिल करने वाले गुलाब नबी और उनके रिश्तेदार मोहम्मद आजम को रोक कर हमला किया गया है।
ग्राम पंचायत में बढ़ते भ्रष्टाचार धांधली और सरकारी रकम के गबन के इस मामले में जांच की बात सामने आते ही विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है सवाल उठता है कि भ्रष्टाचार के मामले में क्या निष्पक्ष तरीके से जांच कराए जाने की मांग अपराध है भ्रष्टाचार करने वाले लोग जांच को बाधित करना चाहते हैं जिससे शिकायतकर्ता भयभीत हो जाए और ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच ना हो सके।


