Kaushambi News: मिशन शक्ति के तहत बड़ी सफलता, मंझनपुर पुलिस ने 4 पीड़िताओं को किया बरामद

Kaushambi News: कौशाम्बी के मंझनपुर थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत 4 पीड़िताओं को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।

Ansh mishra Mishra
Published on: 15 April 2026 3:53 PM IST
Kaushambi News: मिशन शक्ति के तहत बड़ी सफलता, मंझनपुर पुलिस ने 4 पीड़िताओं को किया बरामद
X

Kaushambi News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण तथा त्वरित बरामदगी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस लगातार प्रभावी और परिणामदायक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशों के क्रम में थाना मंझनपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं सर्विलांस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों के फलस्वरूप 15 अप्रैल 2026 को थाना मंझनपुर पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों मु0अ0सं0- 78/2025, 105/2026, 97/2026 एवं 138/2026 (धारा 87 बीएनएस) से संबंधित कुल 4 अपहृताओं/पीड़िताओं को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामद की गई सभी अपहृताओं/पीड़िताओं को विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं काउंसलिंग हेतु भेजा गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस द्वारा प्रकरण से जुड़े आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। कौशाम्बी पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ansh mishra Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh mishra Mishra

Next Story