Kaushambi News: पहले सौंदर्यीकरण फिर पंचायत भवन निर्माण के नाम पर निकाली गई रकम, लगे गंभीर आरोप

Kaushambi News: कौशाम्बी में पंचायत भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण के नाम पर बार-बार धन निकाले जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग उठी है।

Ansh Mishra
Published on: 11 May 2026 3:47 PM IST
Kaushambi News
X

Kaushambi News(Photo-Social Media)

Kaushambi News: कौशाम्बी जनपद के सिराथू ब्लाक के बम्हरौली ग्राम पंचायत में ग्रामीण समस्याओं से जूझ रहें है। ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं में धांधली से ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहें है, लेकिन अफसर अभिलेखों में सब आल इज वेल दिखा रहें है। आरोप है कि पिछले चार साल से पंचायत भवन कायाकल्प के नाम पर बार बार बजट निकाला गया है। लोगों ने मामले की शिकायत की है।

सिराथू ब्लाक के बम्हरौली ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण व सौंदर्यीकरण के नाम पर जमकर धांधली किया गया है। आरोप है कि पिछले पांच साल से पंचायत भवन निर्माण व सौंदर्यीकरण के नाम पर बजट निकाला गया है। जबकि हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इसके अलावा विद्यालयों के कायाकल्प के नाम पर भी जमकर खेल हुआ है। सूत्र बताते है कि 2 फरवरी 2025 को पंचायत भवन निर्माण कार्य के नाम पर 56284 रुपये, 73226 रुपये व 72470 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 2 फरवरी 2025 को ही पंचायत भवन में इंटरलॉकिंग एवं सौंदर्यीकरण के लिए 195611 रुपये निकाला गया है। इसके अलावा 28 फरवरी 2025 को ही पंचायत भवन में टाइल्स निर्माण कार्य के लिए 60576 रुपये व 16991 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 24 अक्टूबर 2024 को पंचायत भवन परिसर में मिट्टी भराई के लिए 11376 रुपये,53309 रुपये निकाला गया है। इसी कार्य के लिए 26 अक्टूबर 2024 को 20145 रुपये,20145 रुपये व दो बार 53309 रुपये निकाला गया है।


इसके अलावा 15 नम्बर 2025 को पंचायत भवन कार्यालय में सामग्री हेतु 74500 रुपये निकाला गया है। पंचायत भवन में इंटरलॉकिंग व सौंदर्यीकरण के लिए 27 अप्रैल 2024 को 172460 रूपये व 23960 रुपये निकाला गया है। इसके अलावा 27 मई 2022 को पंचायत भवन में कम्प्यूटर इन्वर्टर एवं फर्नीचर के लिए 66127 रुपये, 43775 रुपये व 64352 रुपये निकाला गया है। आरोप है कि इसके अलावा विद्यालयों के कायाकल्प व स्ट्रीट लाइट स्थापना के नाम पर भी काफी बजट निकाला गया है। ग्राम पंचायत में विकास कार्यो में धांधली की लोगों ने शिकायत किया है। बोले अफसर, वहीं इस बाबत सीडीओ विनोदराम त्रिपाठी ने बताया कि, ग्राम पंचायत में विकास कार्यो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Ansh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ansh Mishra

Next Story