Lakhimpur News:खीरी में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह, टॉपर्स को मिले मेडल और 21 हजार रुपये के चेक

Lakhimpur Kheri News: खीरी के अटल सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर्स को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को मेडल, शील्ड और 21 हजार रुपये के प्रोत्साहन चेक प्रदान किए गए।

Sharad Awasthi
Published on: 1 Jun 2026 6:14 PM IST
Lakhimpur News:खीरी में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह, टॉपर्स को मिले मेडल और 21 हजार रुपये के चेक
X

Lakhimpur Kheri News

Lakhimpur Kheri News: जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि के डेमो चेक के साथ शील्ड और मेडल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखने और सुनने से हुई। इसके बाद डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।इसके पश्चात जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों का परिणाम आज विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने छात्रों से मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि निरंतर प्रयास करने वालों को ही सफलता मिलती है। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शिक्षा को सफलता की मजबूत नींव बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की।जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था ने प्रतिभाओं को सही पहचान दिलाई है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, समर्पण और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि मेधावी छात्रों ने कठिन परिश्रम से उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।हाईस्कूल के मेधावियों में अर्जित गुप्ता, हर्षित तिवारी, आयुष वर्मा, अरविंद कुमार गौतम, प्रांशु, आर्यन वर्मा, इशांत शर्मा, हृदयानशी, अंश पटेल और सिद्धार्थ दीक्षित शामिल रहे।वहीं इंटरमीडिएट के मेधावियों में उमाशंकर, शौर्य गुप्ता, अचल वर्मा, आयुष, प्रियांशु सिंह, शुभम कुमार मौर्या, श्रद्धेय श्रीवास्तव, रजत चक्रवर्ती, तेजस्वी नारायण शर्मा और अनुरुद्ध कुमार को सम्मानित किया गया।

Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story