Lakhimpur Kheri News: फिजियोथैरेपी के दौरान बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के मोहल्ला कपूरथला में फिजियोथेरेपी के दौरान एक बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन चोरी हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के कंगन बरामद कर लिए हैं।

Sharad Awasthi
Published on: 2 Jun 2026 5:20 PM IST
Lakhimpur Kheri News: फिजियोथैरेपी के दौरान बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
X

Lakhimpur kheri News

Lakhimpur Kheri News: शहर के मोहल्ला कपूरथला में फिजियोथेरेपी के दौरान एक बुजुर्ग महिला के सोने के कंगन चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि फिजियोथेरेपी करने आए युवक और युवती ने महिला के असली सोने के कंगन उतारकर उनकी जगह नकली कंगन पहना दिए और फरार हो गए।

पीड़िता की बेटी नीता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फिजियोथेरेपी के लिए आए अभिषेक, निवासी ईदगाह, और चाहत, निवासी गोटैयाबाग, उनकी मां के कंगन लेकर चले गए। अगले दिन कंगनों की जांच कराने पर उनके नकली होने का पता चला। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए कंगनों को उन्होंने करीब 1.20 लाख रुपये में संकटा देवी रोड स्थित सर्राफा बाजार में बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कंगन खरीदने वाले केशव गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के सोने के कंगन बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस के अनुसार, केशव गुप्ता एक ज्वेलर्स संचालक का रिश्तेदार है। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।


Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

Next Story