Lakhimpur Kheri: नई कंपनी की शुरुआत, ‘श्री हरि इंटरप्राइजेज’ में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट

Lakhimpur Kheri News: महेवागंज में नई कंपनी का उद्घाटन, ‘सरसोंज़ाइम’ ब्रांड के तहत कोल्ड प्रेस्ड शुद्ध सरसों तेल की शुरुआत, बिना केमिकल और हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट पर जोर।

Himanshu Srivastava
Published on: 19 April 2026 4:49 PM IST
Shree Hari Enterprises launches new company in Lakhimpur
X

लखीमपुर में नई कंपनी की शुरुआत, ‘श्री हरि इंटरप्राइजेज’ ने लॉन्च किया (Photo- Newstrack)

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक नई औद्योगिक पहल के तहत ‘श्री हरि इंटरप्राइजेज’ कंपनी की शुरुआत की गई है। यह कंपनी महेवागंज स्थित महेवा पेट्रोल पंप के सामने हरि गोविंद नगर में स्थापित की गई है। इसका उद्घाटन 22 मार्च को नगर पालिका की अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।


इस कंपनी की स्थापना कोतवाली सदर क्षेत्र के बहादुर नगर निवासी ऋषभ श्रीवास्तव द्वारा की गई है। उन्होंने ‘सरसोंज़ाइम’ ब्रांड के तहत सरसों के तेल की मैन्युफैक्चरिंग और लॉन्चिंग की शुरुआत की है। कंपनी का उद्देश्य लोगों तक शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य तेल पहुंचाना है।


‘सरसोंज़ाइम’ ब्रांड की खासियत

‘सरसोंज़ाइम’ ब्रांड के तहत तैयार किया गया सरसों का तेल पूरी तरह से शुद्ध और प्राकृतिक बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस तेल में किसी भी प्रकार के केमिकल या रिफाइनिंग प्रक्रिया का उपयोग नहीं किया गया है। इसके स्वाद और सुगंध को प्राकृतिक बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है।



यह तेल कोल्ड प्रेस्ड तकनीक से तैयार किया जाता है, जिसमें 40 से 50 डिग्री तापमान पर तेल निकाला जाता है। इस प्रक्रिया से तेल के सभी आवश्यक पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। यह विटामिन ई, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। साथ ही यह ट्रांस फैट से मुक्त है, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित विकल्प बनता है।

गुणवत्ता और प्रमाणन

कंपनी के अनुसार, ‘सरसोंज़ाइम’ तेल एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित है। इसमें किसी प्रकार की अतिरिक्त सुगंध या मिलावट नहीं की गई है। यह पूरी तरह से 100% शुद्ध सरसों तेल है, जिसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


उपलब्धता और संपर्क जानकारी

यह सरसों का तेल 1 लीटर, 2 लीटर और 5 लीटर की बोतलों में उपलब्ध है। ग्राहक इसे सीधे कंपनी से खरीद सकते हैं या व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।

संपर्क नंबर:

+91 97925 72734

+91 72330 45567

ईमेल:

[email protected]

[email protected]

समय:

सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

Himanshu Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Himanshu Srivastava

Next Story