Lucknow News: बिजली संकट पर AAP का हल्लाबोल, शक्ति भवन पहुंचने से पहले कार्यकर्ता हिरासत में

Lucknow News: लखनऊ में बिजली संकट और अघोषित कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शक्ति भवन पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

Newstrack Network
Published on: 5 Jun 2026 4:29 PM IST
AAP Protest Lucknow
X

AAP Protest Lucknow (Image Credit-Newstrack)

​लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच गहराए बिजली संकट को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूबे में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज आप समर्थक भारी संख्या में हजरतगंज स्थित शक्ति भवन पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

​शक्ति भवन का घेराव करने की थी तैयारी


​आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहले से तय कार्यक्रम के तहत शक्ति भवन का घेराव करने के लिए आगे बढ़े।

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जिन पर बिजली कटौती बंद करने और प्रदेश की जनता को निर्बाध बिजली देने की मांगें लिखी थीं।


कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक घंटों कटौती हो रही है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।

​पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक


​शक्ति भवन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही समर्थकों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।


​पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने से रोक रही है। बिजली संकट से हर वर्ग परेशान है, लेकिन राहत देने के बजाय प्रदर्शन करने वालों को दबाया जा रहा है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story