TRENDING TAGS :
गाजीपुर के पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद देगी सपा, अखिलेश यादव ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप
Akhilesh Yadav Statement: गाजीपुर मामले में अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की मदद और घर के पुनर्निर्माण का ऐलान किया। साथ ही यूपी सरकार पर निर्दोषों को फंसाने और असली आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी गाजीपुर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी और उनके घर के पुनर्निर्माण का कार्य भी कराएगी।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही परिवार से मिलने जाएगा। इस टीम में वरिष्ठ नेता राम आसरे विश्वकर्मा, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर शामिल रहेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझेगा और न्याय दिलाने की दिशा में काम करेगा।
फोटो- आशुतोष त्रिपाठी
पत्थरबाजों को बचा रही सरकार
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार निर्दोष लोगों को फंसा रही है, जबकि असली पत्थरबाजों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के नाम मामलों में जोड़े गए हैं, जबकि वास्तविक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। सोशल मीडिया के मुद्दे पर भी उन्होंने सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा से जुड़े लोगों के पोस्ट पर तुरंत एफआईआर दर्ज हो जाती है, लेकिन पार्टी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती।
फोटो- आशुतोष त्रिपाठी
मेधावियों को दी बधाई
इसके साथ ही उन्होंने मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।


