Bakrid 2026: बकरीद बाजार में ‘शहंशाह’ की धूम, 90 किलो के बकरे ने खींचा सबका ध्यान

Lucknow News: बकरीद से पहले राजधानी के बकरा बाजार में 90 किलो वजन वाला ‘शहंशाह’ नाम का खास बकरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 2 लाख रुपये कीमत वाले इस बकरे के साथ लोग फोटो और वीडियो बना रहे हैं।

ashutosh
Published on: 26 May 2026 8:19 PM IST
Bakrid 2026: बकरीद बाजार में ‘शहंशाह’ की धूम, 90 किलो के बकरे ने खींचा सबका ध्यान
X

Bakrid Goat Market Lucknow: बकरीद नजदीक आते ही राजधानी के बकरा बाजारों में रौनक चरम पर पहुंच गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच करीब 90 किलो वजन वाला एक खास बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। बाजार में पहुंचते ही लोग इस बकरे के साथ फोटो और वीडियो बनाने लगे।


व्यापारियों के मुताबिक इस बार बकरीद को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में छोटे से लेकर बड़े और खास नस्ल के बकरों की अच्छी मांग है।


लेकिन 90 किलो के इस विशाल बकरे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।भूरा रंग, लंबा कद और शानदार बनावट वाले इस बकरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।


बकरे के मालिक ने बताया कि उसे खास तरीके से तैयार किया गया है। उसके खानपान और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया है। रोजाना सूखे मेवे, हरा चारा और पौष्टिक आहार दिया जाता है, जिसकी वजह से उसका वजन तेजी से बढ़ा।


मालिक का दावा है कि कई लोगों ने इसकी कीमत लगाई, लेकिन अभी तक सौदा तय नहीं हुआ है।


बाजार में आए खरीदारों का कहना है कि हर साल कुछ खास बकरे चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार यह बकरा सोशल मीडिया पर भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।


लोग इसके साथ सेल्फी लेकर वीडियो शेयर कर रहे हैं। बकरीद को लेकर बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी हुई है।

ashutosh
ABOUT THE AUTHOR

ashutosh

Next Story