Lucknow News: हजरतगंज में 11 हजार दीपों से जगमगाई बाबा साहेब की प्रतिमा, नेताओं ने अर्पित किए पुष्प

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ashutosh
Published on: 13 April 2026 9:56 PM IST (Updated on: 13 April 2026 9:58 PM IST)
Lucknow News
X

फोटो- आशुतोष त्रिपाठी

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो- आशुतोष त्रिपाठी

जले 11 हजार दीप

कार्यक्रम में बाबा साहेब के सम्मान में 11 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की श्रृंखला ने माहौल को श्रद्धा और उत्साह से भर दिया। नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

फोटो- आशुतोष त्रिपाठी

क्या बोले वक्ता?

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन भी शामिल हुए। सभी ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ashutosh
ABOUT THE AUTHOR

ashutosh

Next Story