Lucknow News: बुलंदशहर में पत्रकार का टेलीग्राम अकाउंट हैक, रिश्तेदारों को भेजे आपत्तिजनक लिंक

Lucknow News : बुलंदशहर में पत्रकार का टेलीग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने रिश्तेदारों को भेजे आपत्तिजनक लिंक, पुलिस जांच में जुटी

Shalini Rai
Published on: 11 April 2026 9:27 AM IST (Updated on: 11 April 2026 12:19 PM IST)
Lucknow News: बुलंदशहर में पत्रकार का टेलीग्राम अकाउंट हैक, रिश्तेदारों को भेजे आपत्तिजनक लिंक
X

Bulandshahr Journalist Telegram Account Hacked

Lucknow News : यूपी के बुलंदशहर के न्यूज ट्रैक संवाददाता संदीप तायल का टेलीग्राम अकाउंट हैकर द्वारा हैक कर लिया, जिसके बाद हैकर ने उनके रिश्तेदारों को भी आपत्तिजनक लिंक भेज डाले। पीड़ित पत्रकार ने मामले की IGRS पर शिकायत दर्ज करा हैकर का पता लगा कार्रवाई करने की मांग की है।संदीप तायल बुलंदशहर जनपद के न्यूज ट्रैक संवाददाता है। जिनका टेलीग्राम अकाउंट अज्ञात हैकर द्वारा हैक कर लिया गया। इसका पता उन्हें तब चला जब उनके एक रिश्तेदार ने फोन कर उन्हें बुलाया।

बताया कि आपत्तिजन वीडियो लिंक उनके मोबाइल पर आया है। हैकर ने लिंक भेजने के कुछ देर बाद उसे डिलीट भी कर दिया। बताया जाता है कि हैकर ने मोबाइल फोन कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव कई लोगों को लिंक भेजने की जानकारी मिली है। मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार द्वारा मामले की IGRS पर शिकायत दर्ज की गई है और हैकर का पता लगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shalini Rai
ABOUT THE AUTHOR

Shalini Rai

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story