Lucknow News: संविदा परिचालकों का प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा से हिरासत में लेकर इको गार्डेन भेजा गया

Lucknow News: लखनऊ में संविदा परिचालकों ने निजी फर्म में समायोजन के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नौकरी सुरक्षा और विभाग में समायोजन की मांग उठाई।

Ashutosh Tripathi
Published on: 2 Jun 2026 1:42 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: वर्ष 2021 में भर्ती किए गए संविदा परिचालकों नेमंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डेन भेज दिया। प्रदर्शनकारी परिचालकों का आरोप है कि उन्हें परिवहन विभाग से हटाकर निजी फर्म में समायोजित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे संविदा परिचालकों ने बताया कि वर्ष 2021 में लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एलसीटीएसएल) के तहत संविदा के आधार पर उनकी भर्ती की गई थी और पिछले करीब पांच वर्षों से वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि हाल ही में उन्हें सूचना दी गई कि उनका समायोजन निजी कंपनी एसएस एंटरप्राइजेज में किया जा रहा है और इसके लिए आवश्यक अभिलेख जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से परिवहन विभाग की योजनाओं को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं, लेकिन अब बिना किसी स्पष्ट भविष्य सुरक्षा के उन्हें निजी फर्म के अधीन किया जा रहा है। इससे उनकी नौकरी की स्थिरता और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।


संविदा परिचालकों ने मांग की कि उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) अथवा परिवहन विभाग में समायोजित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग में परिचालकों की आवश्यकता है तो नई भर्ती करने के बजाय वर्तमान में कार्यरत संविदा कर्मियों को ही स्थानांतरण देकर सेवाएं जारी रखी जाएं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डेन भेज दिया गया। संविदा परिचालकों ने सरकार और परिवहन मंत्री से हस्तक्षेप कर उनके समायोजन के आदेश को निरस्त करने तथा उनकी सेवाएं पूर्ववत जारी रखने की मांग की है।



Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story