TRENDING TAGS :
हजरतगंज में ब्लैक फिल्म पर चला अभियान, कई गाड़ियों के काटे गए चालान
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में ट्रैफिक पुलिस का ब्लैक फिल्म के खिलाफ बड़ा अभियान, कई गाड़ियों के काटे गए चालान, मौके पर हटवाई गई काली फिल्म, सुरक्षा कारणों से सख्ती बढ़ी।
फोटो- आशुतोष त्रिपाठी
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों के चालान किए गए और मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई।
कहां-कहां चला अभियान?
इस अभियान के दौरान पुलिस ने हजरतगंज चौराहा, परिवर्तन चौक और आसपास के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने उन वाहनों को रोककर जांच की, जिनके शीशों पर गहरे रंग की फिल्म लगी हुई थी।
बढ़ जाते हैं खतरे
आपको बता दें कि वाहन के शीशों पर निर्धारित सीमा से अधिक डार्क फिल्म लगाना गैरकानूनी है, क्योंकि इससे सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ जाते हैं। इसके बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी कर अपनी गाड़ियों में काली फिल्म लगाकर चलते हैं।
फोटो- आशुतोष त्रिपाठी
आतंकी गतिविधि में गिरफ़्तारी बड़ी वजह
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी हाल में ही आतंकी गतिविधि में गिरफ्तारी के बाद से ब्लैक फ़िल्म को लेकर पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस द्वारा हटवाई जा रही फिल्म का विरोध नहीं किया। वहीं कुछ लोगों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।


