Lucknow Gangrape Case: सुनसान मकान में किशोरी से गैंगरेप, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा मुख्य आरोपी

Lucknow Gangrape Case: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात। मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से सुनसान मकान में गैंगरेप। मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप गिरफ्तार, जांच जारी।

Aditya Kumar Verma
Published on: 3 Jun 2026 7:55 AM IST
Lucknow Gangrape Case
X

Image Source- Social Media

Lucknow Gangrape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सुनसान मकान में एक पंद्रह साल की नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता विशेष रूप से अ-सक्षम है और मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।

बहला-फुसलाकर खाली मकान में ले गए आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात जानकीपुरम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है कि, मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप और उसके एक अज्ञात साथी ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित किशोरी को अकेले पाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ इलाके के ही एक खाली पड़े मकान में ले गए जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस खौफनाक घटना का पता जब पीड़ित किशोरी के परिवार को चला तो घर में कोहराम मच गया।

मां की हिम्मत से हरकत में आई पुलिस

वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पीड़ित किशोरी की मां ने हिम्मत दिखाई और सीधे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मां की तहरीर पर जानकीपुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पुलिस की टीमों ने दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

संदिग्धों से पूछताछ जारी

वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल एक दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश भी शुरू कार दी है। पुलिस ने वारदात में शामिल होने के शक में कुछ दूसरे युवकों को भी हिरासत में लिया है और पकड़े गए इन संदिग्धों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story