Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफार्म नंबर-5 पर टीन शेड गिरने से मची अफरातफरी

Charbagh Railway Station accident: हादसे में तीन यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 29 May 2026 10:59 AM IST (Updated on: 29 May 2026 11:00 AM IST)
Charbagh Railway Station accident
X

Charbagh Railway Station accident (photo: Newstrack)

Charbagh Railway Station accident: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफार्म नंबर-5 पर लगाया जा रहा भारी टीन शेड अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में तीन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्लेटफार्म को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।


कैसे हुआ ये हादसा ?


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर-5 पर पिछले कई दिनों से टीन शेड लगाने का कार्य चल रहा था। इसके लिए दो बड़ी मशीनों की मदद से निर्माण कार्य किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक एक मशीन से टीन शेड सरक गई, जिसके बाद पूरी संरचना असंतुलित होकर नीचे आ गिरी। उस समय प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


हादसे में 3 यात्री टीन शेड की चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए।

जांच में जुटी पुलिस


घटना के बाद यात्रियों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान प्लेटफार्म को यात्रियों के लिए खुला रखना गंभीर लापरवाही है। लोगों का कहना था कि इतनी भारी संरचना लगाए जाने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए थे फिलहाल रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और प्लेटफार्म नंबर-5 को यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।

बता दे, यह मामला 5 नम्बर प्लेटफार्म का है, जहां मरम्मत का कार्य चल रहा था। यह हादसा ठेकेदार की बड़ी लापरवाही के कारण से हुआ। सपोर्ट कट जाने की वजह से टीन शेड गिरने की वजह सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, एक रेलवे कर्मचारी है और दूसरा घायल बैटरी रिक्शा चालक है। दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया और रेलवे द्वारा इस हादसे की जांच की जा रही है।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story